भीटारी क्षेत्र में एमएलसी प्रत्याशी पंकज सिंह 'डब्लू' द्वारा श्रेजल फिटनेस क्लब का उद्घाटन, स्वास्थ्य के क्षेत्र में सराहनीय पहल

शिवपुर विधानसभा क्षेत्र के भीटारी रोड स्थित पवन सिंह के आवास पर आयोजित अखंड रामायण पाठ का विधिवत समापन भक्ति और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर क्षेत्र में आध्यात्मिक माहौल देखने को मिला और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।कार्यक्रम के उपरांत एमएलसी प्रत्याशी पंकज सिंह 'डब्लू' द्वारा श्रेजल फिटनेस क्लब का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन के दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और नियमित फिटनेस अपनाने का संदेश दिया।

उन्होंने कहा कि आज के समय में स्वस्थ जीवनशैली अत्यंत आवश्यक है और इस तरह के फिटनेस सेंटर युवाओं को सकारात्मक दिशा देने में सहायक साबित होंगे। साथ ही सभी के लिए भगवान श्री रामचंद्र जी से सुख-समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई।कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने इस पहल को सराहते हुए इसे क्षेत्र के लिए एक बेहतर शुरुआत बताया।



Post a Comment

Previous Post Next Post