जेपीएम इंग्लिश स्कूल का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, मेधावी छात्र हुए सम्मानित

आदमपुर स्थित जेपीएम इंग्लिश स्कूल में बुधवार को वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में प्राइमरी से लेकर जूनियर हाई स्कूल तक के बच्चों का रिजल्ट जारी किया गया।परीक्षा परिणाम में छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत सफलता हासिल की और अपने विद्यालय व अभिभावकों का नाम रोशन किया।इ

स अवसर पर विद्यालय की डायरेक्टर शोभा कुशवाहा, चीफ एक्जीक्यूटिव रजनीश कुशवाहा, एक्सिक्यूटिव रजत कुशवाहा तथा एडमिनिस्ट्रेटर रक्षंदा कुशवाहा सहित एकेडमिक ऑफिसर रति मौर्य ने मेधावी छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों और बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। विद्यालय की को आर्डिनेटर अलोका सोम तथा अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें नए सत्र में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

चीफ एक्जीक्यूटिव रजनीश कुशवाहा ने छात्रों की मेहनत की सराहना करते हुए शिक्षकों और अभिभावकों का भी आभार व्यक्त किया। वहीं एडमिनिस्ट्रेटर रक्षंदा कुशवाहा ने बताया कि विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा है और सभी बच्चों ने मेहनत और लगन से उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि नए सत्र के लिए जल्द से जल्द प्रवेश प्रक्रिया पूरी कराएं।



Post a Comment

Previous Post Next Post