वाराणसी में बढ़ते अपराध के खिलाफ जन अधिकार पार्टी का धरना, राष्ट्रपति-राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

प्रदेश में बढ़ते अपराधों के विरोध में जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन जिला अध्यक्ष अशोक कुमार मौर्य के नेतृत्व में आयोजित किया गया।इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति और उत्तर प्रदेश के राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि प्रदेश में हत्या और अन्य आपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे आम जनता में भय का माहौल है।

धरने को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता हेमंत कुशवाहा ने कहा कि सरकार कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पूरी तरह विफल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करने के बजाय आवाज उठाने वालों पर ही मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं।प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि बढ़ते अपराधों पर तत्काल रोक लगाई जाए, दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई हो और पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाया जाए। साथ ही चेतावनी दी कि यदि मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।








Post a Comment

Previous Post Next Post