वाराणसी सेवई व्यवसायी संघ का वार्षिक पारिवारिक कार्यक्रम सम्पन्न, व्यापारियों के साथ परिवार की भी रही भागीदारी

वाराणसी सेवई गृह उद्योग व्यवसायी संघ का वार्षिक कार्यक्रम सेवई मंडी स्थित लॉन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सच्चे लाल अग्रहरी ने की।इस वर्ष कार्यक्रम को पारिवारिक स्वरूप दिया गया, जिसमें सेवई व्यापारियों के साथ उनके परिवार की महिलाओं और बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूरे आयोजन में उत्साह और सहभागिता का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रविंद्र जायसवाल उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में अंबरीश सिंह भोला और अजीत सिंह बग्गा ने शिरकत की।इस अवसर पर संघ के उपाध्यक्ष राजकुमार मौर्य, कोषाध्यक्ष संजय केसरी, महामंत्री राजेंद्र कुमार मौर्य सहित लकी विश्वकर्मा, संजय मौर्य, अशोक केसरी, पवन केसरी, नवीन मौर्य, आनंद मौर्य, रामकुमार केसरी, विवेक मौर्य, अरुण वर्मा, अनंत लाल केसरी, महेश अग्रहरी, रिकेश अग्रहरि और अंकित कश्यप समेत कई सदस्य उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में व्यापार मंडल के वरिष्ठ सदस्यों को माला और अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया।



Post a Comment

Previous Post Next Post