प्रधानमंत्री का काशी दौरा होगा ऐतिहासिक, महिलाओं के लिए खास सौगात – त्रिभुवन राम

अजगरा विधानसभा के विधायक त्रिभुवन राम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी काशी दौरे को लेकर इसे ऐतिहासिक बताया है। उन्होंने कहा कि इस बार का दौरा काशीवासियों, खासकर महिलाओं के लिए बेहद खास होने वाला है।वाराणसी के सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत के दौरान त्रिभुवन राम ने कहा कि प्रधानमंत्री इस बार नारी शक्ति वंदन से जुड़े मुद्दों को एक नए रूप में प्रस्तुत करेंगे और काशी ही नहीं, बल्कि पूरे पूर्वांचल की महिलाओं को संबोधित करेंगे।

उन्होंने बताया कि काशी की महिलाओं में प्रधानमंत्री को सुनने को लेकर काफी उत्साह है।वहीं विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास अब कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है और वह केवल अच्छे कार्यों की आलोचना करने में जुटा हुआ है।









Post a Comment

Previous Post Next Post