बरेका में ऑडिट गुणवत्ता सुदृढ़ करने हेतु अतिरिक्त उप नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक का निरीक्षण दौरा

बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में सोमवार को अतिरिक्त उप नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (रेलवे) श्री प्रवीर पांडेय ने दौरा कर लोकोमोटिव निर्माण प्रक्रिया, तकनीकी उत्कृष्टता और गुणवत्ता मानकों का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य ऑडिट कार्यों की गुणवत्ता एवं प्रभावशीलता को और मजबूत बनाना था।दौरे की शुरुआत महाप्रबंधक आशुतोष पंत के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक से हुई, जिसमें लोको निर्माण से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

इसके बाद पांडेय ने कार्यशाला का निरीक्षण करते हुए लोको फ्रेम शॉप, लोको असेंबली शॉप, ट्रक मशीन शॉप और लोको टेस्ट शॉप का अवलोकन किया। उन्होंने अमृत भारत लोको तथा डब्ल्यूएपी-7 लोको के कैब का भी निरीक्षण किया।कार्यशाला भ्रमण के दौरान मुख्य विद्युत इंजीनियर (निरीक्षण) श्री भारद्वाज चौधरी और उप मुख्य विद्युत इंजीनियर (लोको) सुदीप रावत ने उन्हें लोको निर्माण प्रक्रिया, तकनीकी नवाचार और गुणवत्ता मानकों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

इस अवसर पर प्रधान निदेशक लेखापरीक्षा (रेलवे), कोलकाता पुष्कर कुमार, उप निदेशक लेखा परीक्षा बरेका मनोज कुमार श्रीवास्तव सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।बरेका प्रशासन के अनुसार, यह दौरा ऑडिट प्रक्रियाओं को अधिक प्रभावी बनाने और उत्पादन प्रणाली की पारदर्शिता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।


Post a Comment

Previous Post Next Post