सम्राट विक्रमादित्य कार्यक्रम में शामिल होने काशी पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव

सम्राट विक्रमादित्य से जुड़े कार्यक्रम में सहभागिता के लिए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव शुक्रवार को काशी पहुंचे। बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उनके आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने भव्य स्वागत किया।एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री मोहन यादव का गर्मजोशी से अभिनंदन किया गया। स्वागत करने वालों में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान, विधायक त्रिभुवन राम, शालिनी यादव, पवन सिंह तथा भाजपा किसान मोर्चा काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रोटोकॉल प्रभारी शैलेश पाण्डेय प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में समर्थक एयरपोर्ट परिसर में एकत्रित होकर उनका स्वागत करते नजर आए।बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री मोहन यादव काशी में आयोजित सम्राट विक्रमादित्य से संबंधित कार्यक्रम में शामिल होंगे और विभिन्न आयोजनों में भाग लेंगे। प्रशासन द्वारा उनके दौरे को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।





Post a Comment

Previous Post Next Post