निकाह समारोह में बड़ा हादसा: मदरसे की लिफ्ट गिरने से युवक की मौत, एक गंभीर

भेलूपुर थाना क्षेत्र स्थित पाण्डेय हवेली के पास जामिया हमीदिया रिजविया मदरसे में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। निकाह समारोह के दौरान अचानक लिफ्ट का वायर टूटने से चार मंजिला इमारत की लिफ्ट अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई।हादसे में आसिफ आदिल नामक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका साथी हसनैन रज़ा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तत्काल ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।बताया जा रहा है कि मदरसे के कम्युनिटी हॉल में कार्यक्रम चल रहा था और लोगों का लिफ्ट से लगातार आवागमन हो रहा था। इसी दौरान दो युवक लिफ्ट से नीचे जाने लगे, तभी अचानक लिफ्ट ने नियंत्रण खो दिया और तेज रफ्तार से तीन मंजिल नीचे आ गिरी।

तेज आवाज के साथ हुए इस हादसे से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। चीख-पुकार सुनकर बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे और दोनों युवकों को लिफ्ट से बाहर निकाला। परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचकर रोते-बिलखते नजर आए।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार ने बताया कि हादसे के कारणों की गहराई से जांच की जा रही है। लिफ्ट के रखरखाव में किसी प्रकार की लापरवाही की भी जांच होगी। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।



Post a Comment

Previous Post Next Post