NSUI की साइकिल यात्रा वाराणसी में रोकी गई, काशी विद्यापीठ गेट पर छात्रों ने फीस बढ़ोतरी और पेपर लीक के खिलाफ किया प्रदर्शन

वाराणसी: नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) ने गुरुवार को वाराणसी में छात्रों के मुद्दों को लेकर साइकिल यात्रा निकाली। यात्रा जैसे ही महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ गेट पर पहुंची, प्रशासन ने इसे रोक दिया, जिससे कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति बन गई।प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने फीस वृद्धि और पेपर लीक जैसे मुद्दों को लेकर नारेबाजी की। उनका आरोप है कि शिक्षा व्यवस्था में अनियमितताएं बढ़ रही हैं, जिससे छात्रों का भविष्य खतरे में पड़ रहा है।

मौके पर तैनात पुलिस बल ने हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित किया और छात्रों को शांत कराया। कुछ समय बाद स्थिति सामान्य हो गई।NSUI नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।


Post a Comment

Previous Post Next Post