स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक ऑडियो मैसेज के जरिए उन्हें धमकाया गया, जिसमें गंभीर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया।सूत्रों के अनुसार, वायरल ऑडियो में धमकी देने वाले व्यक्ति ने कहा कि जिस तरह अतीक अहमद की हत्या हुई थी, उसी तरह शंकराचार्य को भी मारने की बात कही गई। ऑडियो में कथित तौर पर कई बार गालियां भी दी गईं, जिससे मामला और गंभीर हो गया है।इस घटना के सामने आने के बाद धार्मिक और सामाजिक संगठनों में नाराजगी देखी जा रही है। कई लोगों ने इसे कानून-व्यवस्था के लिए चुनौती बताते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि ऑडियो की सत्यता की जांच की जा रही है और आरोपी की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी।:घटना के बाद समर्थकों और विभिन्न संगठनों ने शंकराचार्य की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। वहीं, प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि दोषी को जल्द पकड़कर कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। मामला न केवल एक धार्मिक नेता की सुरक्षा से जुड़ा है, बल्कि समाज में बढ़ती आपत्तिजनक भाषा और धमकियों की प्रवृत्ति पर भी सवाल खड़े करता है। जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई स्पष्ट हो पाएगी।

