केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा घोषित परीक्षा परिणाम में सुसुवाही स्थित नवनीता कुंअर पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस वर्ष विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिसे लेकर विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।विद्यालय के मेधावी छात्र आदित्य सिंह यादव ने 92.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं हर्ष विश्वकर्मा ने 91 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। आयुष आनंद और सक्षम पाल ने 90.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से तृतीय स्थान हासिल किया। इन विद्यार्थियों की सफलता ने अन्य छात्रों को भी प्रेरित किया है।
टॉपर्स के अलावा भी विद्यालय के कई छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर शानदार प्रदर्शन किया है। इस उपलब्धि ने विद्यालय के शैक्षणिक स्तर को और मजबूत किया है।विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. दिवाकर राय ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह परिणाम छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का संयुक्त परिणाम है। वहीं विद्यालय के प्रबंधक राजेश कुमार राय और उप प्रबंधक प्रवीण राय ने भी सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस सफलता से पूरे विद्यालय परिवार में उत्साह और गर्व का माहौल बना हुआ है।

