वाराणसी में स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेसी सड़कों पर उतरे

शहर में प्रीपेड/स्मार्ट बिजली मीटर के खिलाफ विरोध तेज होता जा रहा है। गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्मार्ट मीटर लगाए जाने के फैसले के विरोध में प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि भाजपा सरकार के संरक्षण में आम जनता पर जबरन प्रीपेड और स्मार्ट मीटर थोपे जा रहे हैं। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह व्यवस्था गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों के लिए आर्थिक बोझ बढ़ाने वाली है।

कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सरकार से इस योजना को तुरंत वापस लेने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया नहीं रोकी गई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और प्रशासन के खिलाफ अपना रोष जताया। मौके पर पुलिस बल तैनात रहा, जिससे स्थिति नियंत्रण में रही।कांग्रेस नेताओं का कहना है कि वे इस मुद्दे को लेकर जनता के बीच जागरूकता अभियान भी चलाएंगे और जरूरत पड़ने पर बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगे।


Post a Comment

Previous Post Next Post