वाराणसी में बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी(BHU) कैंपस से सटे हैदराबाद गेट के पास एक छात्रा से अभद्रता का मामला सामने आया है। घटना उस समय हुई जब स्कॉर्पियो सवार कुछ युवकों ने छात्रा के साथ बदसलूकी की।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवकों की हरकतों से परेशान होकर मौके पर मौजूद लोगों ने उनका वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो के वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई और मामले की जांच शुरू की गई।

Uttar Pradesh Police ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों में से एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही सभी को पकड़ लिया जाएगा।स्थानीय लोगों और छात्रों में इस घटना को लेकर आक्रोश है। उन्होंने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जाएगी।
Tags
trendig
