BHU में गूंजा ‘स्थायीकरण हमारा अधिकार’, 8वें दिन भी जारी रहा प्रदर्शन

काशी हिंदू विश्वविद्यालय में संविदा एवं दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन धरना बुधवार को 8वें दिन भी जारी रहा। कर्मचारी स्थायीकरण की मांग को लेकर लगातार शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे हैं।धरनास्थल पर बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने एकजुट होकर कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, आंदोलन जारी रहेगा। उनका कहना है कि वर्षों से सेवा देने के बावजूद उन्हें स्थायी दर्जा नहीं मिला, जिससे उनका भविष्य असुरक्षित है।

कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि अब तक विश्वविद्यालय का कोई वरिष्ठ अधिकारी वार्ता के लिए नहीं आया, जिससे नाराजगी बढ़ रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।इस बीच कांग्रेस प्रवक्ता वैभव त्रिपाठी धरनास्थल पहुंचे और कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने मांगों को जायज बताते हुए इसे उच्च स्तर तक उठाने का आश्वासन दिया और प्रशासन से जल्द समाधान की अपील की।प्रदर्शन के दौरान “स्थायीकरण हमारा अधिकार है” जैसे नारों के साथ कर्मचारियों ने एकजुटता दिखाई। फिलहाल आंदोलन जारी है और सभी की नजरें विश्वविद्यालय प्रशासन के निर्णय पर टिकी हैं।


Post a Comment

Previous Post Next Post