लालपुर-पांडेयपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 88 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

लालपुर-पांडेयपुर पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा खुलासा किया है। डीसीपी क्राइम नीतू कादयान के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई में पुलिस ने 88 किलोग्राम गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया।पुलिस के अनुसार, आरोपी के कब्जे से कुल 56 पैकेट गांजा, एक बोलेरो वी अन्य समान बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कपिलदेव सिंह (उम्र करीब 46 वर्ष) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बुलंदशहर का निवासी है और वर्तमान में उत्तरी दिल्ली में रह रहा था।

यह गिरफ्तारी पहड़िया मंडी गेट नंबर-01 के पास, सीआरपीएफ कैंप के पीछे से की गई। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी पर पहले से एनडीपीएस और गुंडा एक्ट के तहत तीन मामले दर्ज हैं, जो मिर्जापुर और वाराणसी में दर्ज किए गए थे।इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह सहित एसओजी टीम के कई अधिकारी और पुलिसकर्मी शामिल रहे।डीसीपी नीतू कात्यायन ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर किसी बड़े नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है। पुलिस अब पूरे सप्लाई चेन को तोड़ने पर काम कर रही है और मामले की गहन जांच जारी है।


Post a Comment

Previous Post Next Post