प्रह्लाद घाट शराब ठेका विवाद: आस्था, सुरक्षा और प्रशासन पर उठे सवाल

प्रह्लाद घाट पर खुले शराब व बीयर ठेके को लेकर स्थानीय लोगों का विरोध तेज हो गया है। धार्मिक गतिविधियों के केंद्र माने जाने वाले इस क्षेत्र में ठेका खुलने से लोगों ने इसे आस्था पर चोट बताया है और धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है, जिसमें महिलाओं की सक्रिय भागीदारी भी देखी जा रही है।स्थानीय निवासी शिवकुमार गुप्ता ने बताया कि इसी स्थान पर नवरात्रि के दौरान दुर्गा प्रतिमा स्थापित की जाती है, ऐसे में यहां शराब ठेका खुलना धार्मिक भावनाओं के विपरीत है। वहीं कुछ लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि जिस भवन में ठेका संचालित है, वह पूर्व में सीज किया जा चुका है, जिससे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

महिलाओं ने सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई है। मामले ने उस समय और तूल पकड़ लिया जब सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में पार्षद अभिजीत भारद्वाज उर्फ लकी पर मारपीट और ठेकेदार को संरक्षण देने के आरोप लगे।स्थिति को देखते हुए आदमपुर थाना प्रभारी विमल मिश्रा मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन फिलहाल विरोध जारी है और लोग ठेका हटाने की मांग पर अड़े हुए हैं।



Post a Comment

Previous Post Next Post