विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर कथित “कॉर्पोरेट लव जिहाद” और धर्मांतरण के मुद्दे को लेकर विरोध जताया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की।
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि बड़ी कंपनियों तक धर्मांतरण और “लव जिहाद” जैसी घटनाएं फैल रही हैं, जो गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने प्रशासन से इस पर सख्त कानून बनाने और प्रभावी रोक लगाने की मांग की।महानगर अध्यक्ष राजेश मिश्रा ने कहा कि यह संगठित रूप से चलाया जा रहा षड्यंत्र है, जिस पर तत्काल कठोर कार्रवाई जरूरी है।
Tags
Trending

