बीबीएयू में छात्रा की मौत के बाद बवाल, वीसी आवास पर छात्रों का प्रदर्शन

लखनऊ स्थित बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (BBAU) में एक छात्रा की मौत के बाद छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित हजारों छात्रों ने देर रात कुलपति (वीसी) आवास का गेट धक्का देकर अंदर प्रवेश किया और जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शनकारी छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ हंगामा करते हुए कुलपति के इस्तीफे की मांग की। छात्रों का आरोप है कि प्रशासन की लापरवाही के चलते यह घटना हुई, जिससे पूरे कैंपस में रोष का माहौल है।

रातभर चले इस विरोध प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था भी चुनौतीपूर्ण हो गई। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया ताकि स्थिति को नियंत्रण में रखा जा सके।छात्र संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। वहीं, विश्वविद्यालय प्रशासन ने मामले की जांच का आश्वासन दिया है।


Post a Comment

Previous Post Next Post