वाराणसी में सपा नेताओं ने किया छाछ व जूस वितरण, गर्मी से राहत देने की पहल

बढ़ती हुई भीषण गर्मी को देखते हुए समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश सचिव (पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ) अधिवक्ता किशन सेठ तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष संत नरहरी चेतना मंच के नेतृत्व में नीची बाग, मैदागिन क्षेत्र में जनमानस को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से छाछ एवं जूस का वितरण किया गया।इस दौरान किशन सेठ ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा जनता के साथ खड़ी रहती है और किसी भी आपदा या कठिन परिस्थिति में लोगों की मदद के लिए तत्पर रहती है। उन्होंने बताया कि बढ़ती गर्मी को देखते हुए आम लोगों को राहत देने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है।

प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष सेठ ने सरकार से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक पेड़ लगाए जाएं ताकि लोगों को गर्मी से राहत मिल सके। साथ ही नगर निगम द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर ठंडे पानी के टैंकर लगाए जाने की भी मांग की।शहर दक्षिणी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी किशन दीक्षित ने कहा कि तेज धूप और गर्मी से आम जनता काफी परेशान है, ऐसे में सरकार को ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है।कार्यक्रम में मनोज सिंह, दीपेश सेठ, अमन सेठ, स्वर्णकार, यशराज सिंह (अधिवक्ता) एवं संतोष कुमार मिश्रा सहित कई लोग उपस्थित रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post