स्वामी हरसेवानन्द पब्लिक स्कूल में ‘अर्थ डे’ पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

स्वामी हरसेवानन्द पब्लिक स्कूल, जगतगंज शाखा में 22 अप्रैल 2026 को ‘अर्थ डे’ के अवसर पर विद्यालय प्रांगण में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक बाबा प्रकाशध्यानानंद जी द्वारा स्वामी जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। बच्चों ने नाट्य मंचन, पोस्टर प्रस्तुति और नृत्य के जरिए प्राकृतिक संसाधनों के क्षरण, ग्लोबल वार्मिंग, वायु गुणवत्ता और पर्यावरण सुरक्षा जैसे गंभीर विषयों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। साथ ही, धरती पर बढ़ते प्रदूषण और उसके खतरों के प्रति लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया।

विद्यालय के प्रबंधक बाबा प्रकाशध्यानानंद जी ने बच्चों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें प्रकृति के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। वहीं, प्रधानाचार्या श्रीमती रचना अग्रवाल ने पर्यावरण क्षति, जलवायु परिवर्तन और धरती पर मंडरा रहे संकटों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को उनके कर्तव्यों के प्रति सचेत किया और पर्यावरण संरक्षण के लिए सक्रिय भागीदारी हेतु प्रेरित किया।कार्यक्रम में विद्यालय की को-ऑर्डिनेटर श्रीमती बीना उपाध्याय सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रेखा यादव ने किया।



Post a Comment

Previous Post Next Post