शीतला घाट पर प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी शीतला महोत्सव का भव्य समापन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। समापन अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने देर रात तक प्रसाद ग्रहण किया। पूरे घाट क्षेत्र में धार्मिक माहौल और भक्तिमय वातावरण देखने को मिला।
इस दौरान मंदिर के महंत पंडित शिवप्रसाद पाण्डेय ने परंपरा के अनुसार कन्याओं को चुनरी ओढ़ाकर उन्हें पकवान का स्वाद चखाया और उनके चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। वहीं माता शीतला की आकर्षक झांकी सजाकर विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया, जिसने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।कार्यक्रम में अविनाश पाण्डेय, अवशेष पाण्डेय सहित मंदिर परिवार के कई सदस्य और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। आयोजन के सफल समापन पर सभी ने माता शीतला से सुख-समृद्धि की कामना की।
Tags
Trending

