यूपी में आंधी-बारिश का कहर: 14 की मौत, कई जिलों में भारी नुकसान, 68 जिलों में अलर्ट

लखनऊ/वाराणसी, 30 अप्रैल 2026: उत्तर प्रदेश में तेज आंधी और बारिश ने गुरुवार को व्यापक तबाही मचाई। राज्य के अलग-अलग हिस्सों में आए इस मौसमीय बदलाव के चलते अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।तेज हवाओं के कारण कई स्थानों पर पेड़ जड़ से उखड़ गए। वाराणसी समेत पूर्वांचल के कुछ इलाकों में पीपा पुल बहने की भी खबर है, जिससे आवागमन बाधित हो गया। ग्रामीण क्षेत्रों में कच्चे मकानों और फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है।

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के 10 जिलों में झमाझम बारिश दर्ज की गई, जबकि 68 जिलों में आंधी-तूफान और बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। बिजली गिरने की घटनाएं भी सामने आई हैं, जो मौतों का प्रमुख कारनीं।प्रशासन ने प्रभावित जिलों में राहत और बचाव कार्य तेज कर दिए हैं। अधिकारियों को सतर्क रहने और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में भी इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना जताई है। लोगों से अपील की गई है कि खराब मौसम के दौरान घरों में ही रहें और अनावश्यक बाहर निकलने से बचें।


Post a Comment

Previous Post Next Post