BBAU में मेस के खराब खाने को लेकर छात्रों का उग्र प्रदर्शन, वीसी आवास में घुसे हजारों छात्र; जांच समिति गठित

 बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में उस समय तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई जब हजारों छात्र कुलपति (वीसी) आवास का गेट ठेलकर अंदर घुस गए। छात्र मेस में खराब भोजन मिलने के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे।प्रदर्शनकारी छात्रों का आरोप है कि लंबे समय से मेस में परोसे जा रहे खाने की गुणवत्ता बेहद खराब है, जिसकी कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इसी नाराज़गी के चलते छात्रों ने उग्र प्रदर्शन करते हुए वीसी आवास का घेराव किया।

घटना के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन हरकत में आया और मामले की जांच के लिए एक समिति का गठन कर दिया गया है। प्रशासन का कहना है कि छात्रों की शिकायतों को गंभीरता से लिया जा रहा है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी वहीं, इस घटना को लेकर विश्वविद्यालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है ताकि भविष्य में इस तरह की स्थिति दोबारा न बने।


Post a Comment

Previous Post Next Post