गौ-हत्या पर केंद्रीय कानून की मांग, स्वामी चक्रपाणिनंद का बयान

स्वामी चक्रपाणिनंद ने देशभर में गौ-हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के लिए केंद्रीय स्तर पर सख्त कानून बनाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि गौ-संरक्षण केवल धार्मिक ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक और सामाजिक जिम्मेदारी भी है।उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की सराहना करते हुए कहा कि एक संत के रूप में वे खुद इस मुद्दे पर सख्त कार्रवाई कर रहे हैं, जो सराहनीय है। 

स्वामी चक्रपाणिनंद ने यह भी कहा कि अखाड़ों की परंपराएं ही सनातन धर्म की आत्मा हैं और इन्हें संरक्षित रखना अत्यंत आवश्यक है।उन्होंने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि पूरे देश में एक समान कानून लागू कर गौ-हत्या पर प्रभावी रोक लगाई जाए, ताकि धार्मिक भावनाओं का सम्मान हो और सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा की जा सके।


Post a Comment

Previous Post Next Post