वाराणसी में दर्दनाक हादसा: डंपर से कुचलकर खलासी की मौत, ट्रैफिक पुलिस पर उठे सवाल

वाराणसी में एक दर्दनाक सड़क हादसे में खलासी की जान चली गई। घटना उस समय हुई जब नो-एंट्री क्षेत्र में घुसे एक डंपर को बैक किया जा रहा था। इसी दौरान खलासी उसकी चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डंपर निर्धारित समय के विपरीत नो-एंट्री में प्रवेश कर गया था। बैक करते समय चालक को सही दिशा-निर्देश नहीं मिल पाया, जिससे यह हादसा हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

इस बीच स्थानीय लोगों ने ट्रैफिक पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि अवैध वसूली के चलते भारी वाहन नो-एंट्री में भी आसानी से प्रवेश कर जाते हैं, जिससे ऐसे हादसे होते हैं।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपों की भी जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


Post a Comment

Previous Post Next Post