शौचालय बंद मिलने पर महापौर सख्त, ₹5000 का जुर्माना लगाया

वाराणसी में स्वच्छता व्यवस्था को लेकर महापौर ने कड़ा रुख अपनाया है। पराड़कर भवन के पास नवनिर्मित सार्वजनिक शौचालय पर ताला लगे होने और आसपास गंदगी मिलने पर महापौर भड़क उठे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि आम जनता के उपयोग के लिए बने शौचालय को बंद रखा गया था, जिससे लोगों को परेशानी हो रही थी।

स्थिति पर नाराज़गी जताते हुए महापौर ने संबंधित जिम्मेदार कर्मियों पर ₹5000 का जुर्माना लगाया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सार्वजनिक सुविधाओं को हर हाल में चालू रखा जाए और नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए महापौर ने कहा कि शहर को स्वच्छ और सुविधाजनक बनाने के लिए किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही, अधिकारियों को चेतावनी दी गई कि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


Post a Comment

Previous Post Next Post