वाराणसी: देश का 5वां सबसे गर्म शहर बना, गंगा घाटों पर पसरा सन्नाटा

वाराणसी, उत्तर प्रदेश: भीषण गर्मी के चलते वाराणसी इन दिनों देश के सबसे गर्म शहरों में शामिल हो गया है। तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने के बाद शहर का जनजीवन प्रभावित हो रहा है।गंगा घाटों पर, जो आमतौर पर पर्यटकों और स्थानीय लोगों की भीड़ से भरे रहते हैं, इस विकेंड सन्नाटा देखने को मिला। 

तेज धूप और लू के कारण लोग घरों में रहने को मजबूर हैं।मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना है, जिससे स्थिति और चुनौतीपूर्ण हो सकती है। प्रशासन ने लोगों को दोपहर के समय बाहर निकलने से बचने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी है।


Post a Comment

Previous Post Next Post