सारनाथ में 26 अप्रैल से ‘श्रीमद् भागवत कथा’ का भव्य आयोजन, 7 मई तक चलेगा आध्यात्मिक महोत्सव

धर्मनगरी काशी के सारनाथ स्थित प्राचीन शक्तिपीठ पीताम्बरी धाम बाबा नीम करौली आश्रम में स्थापना दिवस के पावन अवसर पर भव्य ‘श्रीमद् भागवत कथा’ का आयोजन किया जा रहा है। श्री सनातन जागृति शक्तिपीठ ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित यह आध्यात्मिक महोत्सव 26 अप्रैल से प्रारंभ होकर 7 मई 2026 तक चलेगा।आयोजन समिति के अनुसार, कार्यक्रम का शुभारंभ 26 अप्रैल को सुबह 7 बजे सारंगनाथ मंदिर से कथा स्थल तक निकलने वाली भव्य कलश शोभा यात्रा से होगा। शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का वातावरण रहेगा।

27 अप्रैल से 5 मई तक प्रतिदिन सायं 4 बजे ‘श्रीमद् भागवत कथा’ का आयोजन होगा। कथा व्यास पूज्य आलोक कृष्ण जी श्रद्धालुओं को भागवत महिमा का श्रवण कराएंगे। वहीं 6 मई को अखंड श्रीरामचरितमानस पाठ का आयोजन किया जाएगा, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण रहेगा।कार्यक्रम का समापन 7 मई को भव्य भंडारे के साथ होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है।इस आयोजन के निवेदक महंत आचार्य विद्या निवास जी (संस्थापक/अध्यक्ष, श्री सनातन जागृति शक्तिपीठ ट्रस्ट) एवं वरिष्ठ पत्रकार अजय दुबे हैं, जबकि कार्यक्रम का संचालन जेएनयू की प्रोफेसर वंदना झा के निर्देशन में किया जा रहा है।आयोजकों ने श्रद्धालुओं से सपरिवार कार्यक्रम में शामिल होकर धर्म लाभ लेने और आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।



Post a Comment

Previous Post Next Post