HFL हटाने की मांग को लेकर ग्रामीणों की पत्रकार वार्ता, मंत्री से लगाई गुहार

विकास खंड नियमताबाद के ग्राम भिसौड़ी व कुण्डा खुर्द के ग्रामीणों ने हाई फ्लड लेवल (HFL) क्षेत्र को हटाने की मांग को लेकर पत्रकार वार्ता आयोजित की। इस दौरान ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं को विस्तार से रखते हुए प्रदेश के नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा से हस्तक्षेप की मांग की।पत्रकार वार्ता में चंद्रजीत यादव ने बताया कि VDA द्वारा तय HFL के कारण ग्रामीण अपनी पुस्तैनी जमीन पर मकान नहीं बना पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पडाव-सहजोर मार्ग के उत्तर दिशा में स्थित गांवों की गंगा नदी से दूरी लगभग 1500 मीटर है और इस क्षेत्र में बाढ़ का कोई प्रभाव नहीं पड़ता, इसके बावजूद निर्माण पर रोक लगी हुई है।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पास के कुंडा कला गांव में 500 मीटर तक आवासीय क्षेत्र की अनुमति दी गई है, जबकि भिसौड़ी और कुण्डा खुर्द में प्रतिबंध लागू है, जिससे भेदभाव की स्थिति बन रही है।पत्रकार वार्ता में यह भी बताया गया कि मार्ग के दक्षिण दिशा की करीब 50 प्रतिशत जमीन पहले ही सरकारी कार्यों के लिए आरक्षित है, ऐसे में ग्रामीणों के सामने आवास निर्माण के लिए कोई विकल्प नहीं बचा है।ग्रामीणों ने मांग की कि पडाव-सहजोर मार्ग के उत्तर दिशा में 500 मीटर तक HFL समाप्त कर इस भूमि को आवासीय, मिश्रित या व्यावसायिक उपयोग के लिए परिवर्तित किया जाए। उनका कहना है कि इससे न केवल ग्रामीणों को राहत मिलेगी, बल्कि यह निर्णय जनहित व राजस्व हित में भी होगा।



Post a Comment

Previous Post Next Post