बेमौसम बारिश से तबाह फसल, किसानों को जल्द राहत दिलाने के लिए सीएम योगी के सख्त निर्देश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बेमौसम बारिश, आंधी और ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि खराब हुई फसलों का आकलन तेजी से किया जाए और किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा उपलब्ध कराया जाए।मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे स्वयं खेतों में जाकर स्थिति का जायजा लें और किसानों से सीधे संवाद स्थापित करें। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी प्रभावित किसान को राहत से वंचित नहीं रखा जाना चाहिए।

सरकार ने राजस्व विभाग और कृषि विभाग की टीमों को सक्रिय कर दिया है, ताकि नुकसान का सही आंकलन कर रिपोर्ट शीघ्र प्रस्तुत की जा सके। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि किसानों की सहायता सरकार की प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।प्रदेश के कई जिलों में हाल ही में आई तेज बारिश और आंधी से गेहूं, सरसों और अन्य फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है, जिससे किसानों में चिंता का माहौल है। सरकार द्वारा त्वरित कार्रवाई से किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है।


Post a Comment

Previous Post Next Post