घर बैठे मिलेगा बार-पटाखा लाइसेंस की NOC, VDA ने शुरू की ऑनलाइन सेवा

वाराणसी: शहर के नागरिकों के लिए राहत भरी खबर है। Varanasi Development Authority (VDA) ने बार-पटाखा लाइसेंस के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) जारी करने की प्रक्रिया को अब पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया है।अब आवेदकों को NOC के लिए VDA कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। नई व्यवस्था के तहत लोग घर बैठे ही ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे और निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद डिजिटल माध्यम से ही NOC प्राप्त कर सकेंगे।

अधिकारियों के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य प्रक्रिया को पारदर्शी, तेज और सुविधाजनक बनाना है। इससे समय की बचत होगी और अनावश्यक भीड़ भी कम होगी।VDA ने बताया कि आवेदन करते समय सभी आवश्यक दस्तावेज ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करने होंगे। आवेदन की जांच के बाद तय समयसीमा के भीतर NOC जारी कर दी जाएगी।इस नई सेवा से खासकर त्योहारों और विशेष अवसरों पर पटाखा लाइसेंस लेने वाले व्यापारियों और नागरिकों को काफी सहूलियत मिलने की उम्मीद है।


Post a Comment

Previous Post Next Post