वाराणसी: पॉपुलर ‘बाटी-चोखा’ रेस्टोरेंट में युवती से मारपीट और छेड़खानी का आरोप

शहर के एक चर्चित ‘बाटी-चोखा’ रेस्टोरेंट में युवती के साथ मारपीट और छेड़खानी का मामला सामने आया है। आरोप है कि रेस्टोरेंट संचालकों और स्टाफ ने दबंगई दिखाते हुए युवती के साथ न सिर्फ अभद्रता की, बल्कि उसके साथ मारपीट कर जेवर भी छीन लिए।पीड़िता के अनुसार, वह रेस्टोरेंट में खाना खाने के लिए पहुंची थी। इसी दौरान जब वह वॉशरूम से बाहर निकली, तो कुछ कर्मचारियों ने उसके साथ बदसलूकी शुरू कर दी। विरोध करने पर मामला बढ़ गया और आरोपियों ने कथित तौर पर युवती की पिटाई कर दी।

पीड़िता ने आरोप लगाया है कि मारपीट के दौरान उसके गहने भी छीन लिए गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।इस घटना ने शहर में कानून-व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।


Post a Comment

Previous Post Next Post