वाराणसी में पर्यटकों की लापरवाही पर सख्ती: बिना लाइफ जैकेट फोटो खिंचवाने पर कार्रवाई

लापरवाही को देखते हुए प्रशासन ने सख्त कदम उठाने का निर्णय लिया है। अक्सर देखा जा रहा है कि पर्यटक नाव पर सवार होकर फोटो खिंचवाने के चक्कर में लाइफ जैकेट पहनने से बचते हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है।इसी स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अब वाराणसी पुलिस ने गंगा में विशेष गश्त अभियान शुरू करने का फैसला किया है। इस अभियान के तहत करीब 100 पुलिसकर्मी नदी में लगातार निगरानी करेंगे और सुरक्षा नियमों का पालन सुनिश्चित कराएंगे।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जो भी पर्यटक या नाविक बिना लाइफ जैकेट के पाए जाएंगे, उनके खिलाफ चालान काटा जाएगा। प्रशासन का कहना है कि यह कदम लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।अधिकारियों ने पर्यटकों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें और अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता दें, न कि केवल सोशल मीडिया के लिए जोखिम उठाएं।


Post a Comment

Previous Post Next Post