इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा शुक्रवार को विश्व रेडक्रॉस दिवस बड़े उत्साह एवं सेवा भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बेनियाबाग स्थित रेडक्रॉस कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित कर मानवता सेवा का संकल्प लिया गया।कार्यक्रम की शुरुआत रेडक्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन विजय शाह एवं सचिव डॉ संजय राय द्वारा रेडक्रॉस ध्वजारोहण के साथ हुई। इसके बाद रेडक्रॉस के संस्थापक सर हेनरी डियूनेन्ट के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।सचिव डॉ संजय राय ने बताया कि 8 मई को सर हेनरी डियूनेन्ट के जन्मदिवस के अवसर पर पूरे विश्व में रेडक्रॉस दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस सोसाइटी पूरे मई माह को “सामुदायिक सेवा माह” के रूप में मनाएगी, जिसके अंतर्गत निःशुल्क प्याऊ, स्वास्थ्य शिविर एवं विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर कैंसर एवं थैलेसीमिया पीड़ित मरीजों की सहायता के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें रेडक्रॉस सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शिविर में 21 यूनिट रक्तदान किया गया। रक्तदान करने वालों में पुनीत चंदानी, अंकित गिरी, विनय यादव, अमन कुमार, देवेन, विजय कुमार एवं अमित सहित कई सदस्य शामिल रहे।कार्यक्रम में वेदमूर्ति शास्त्री, डॉ एस.एस. गांगुली, जेपी बालानी, डॉ पी.के. सिंह, डॉ सुनील मिश्रा, डॉ अजय अग्रवाल, रोहित बालानी, रुपेश मौर्या, डॉ गौतम चक्रवर्ती, आशुतोष भारद्वाज, राम गोपाल त्रिपाठी, कमल किशोर तिवारी, शेषनाथ राय, आशीष, संदीप राउत, रवि गुप्ता, कृष्ण कुमार, रोशन अली, सतीश, दिनेश, संतोष जैन एवं देवेंद्र श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे और सक्रिय योगदान दिया।

