बॉलीवुड की सुपरहिट कॉमेडी फ्रेंचाइजी ‘वेलकम’ अब अपने तीसरे पार्ट के साथ बड़े पर्दे पर लौटने जा रही है। 'वेलकम टू द जंगल' का ऑफिशियल टीजर रिलीज हो चुका है, जिसने आते ही सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। टीजर में जबरदस्त कॉमेडी, अफरा-तफरी, जंगल एडवेंचर और सितारों की लंबी फौज देखने को मिल रही है।टीजर में अक्षय कुमार एक बार फिर अपने पुराने कॉमिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। फिल्म की कहानी जंगल के बीच होने वाले जबरदस्त हंगामे और कन्फ्यूजन से भरी दिखाई गई है। शूटिंग के दौरान शुरू हुआ यह बवाल हंसी के धमाकों में बदल जाता है।
फिल्म में बॉलीवुड और कॉमेडी जगत के कई बड़े चेहरे नजर आने वाले हैं। इनमें सुनील शेट्टी, परेश रावल, अरशद वारसी, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, जैकलीन फर्नांडीज, दिशा पटानी, रवीना टंडन और लारा दत्ता समेत कुल 34 कलाकार शामिल हैं।इसके अलावा फिल्म में जैकी श्रॉफ, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा जैसे कलाकार भी कॉमेडी का तड़का लगाते नजर आएंगे।
फिल्म का निर्देशन अहमद खान ने किया है। वहीं इसे 'केप ऑफ गुड फिल्म्स' और स्टार स्टूडियोज ने मिलकर प्रोड्यूस किया है।‘वेलकम टू द जंगल’ 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। टीजर देखने के बाद फैंस को उम्मीद है कि यह फिल्म एक बार फिर कॉमेडी का बड़ा धमाका साबित होगी।

