“‘ओए अंधेरे’ विवाद पर मुंबई इंडियंस का पलटवार! तिलक वर्मा के वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाई सनसनी”

आईपीएल में पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज  अर्शदीप सिंह और मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज तिलक वर्मा के बीच कथित नस्लीय टिप्पणी को लेकर विवाद तेज हो गया है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में अर्शदीप, तिलक वर्मा को “ओए अंधेरे” कहकर बुलाते नजर आ रहे हैं। यूजर्स इस टिप्पणी को तिलक के रंग से जोड़ते हुए नस्लीय कमेंट बता रहे हैं।गुरुवार को धर्मशाला में खेले गए मुकाबले में मैदान के बाहर यह विवाद चर्चा में रहा, वहीं मैदान के अंदर तिलक वर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुंबई इंडियंस को जीत दिलाई। उन्होंने नाबाद 75 रन की मैच जिताऊ पारी खेली और ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुने गए।

मैच के बाद मुंबई इंडियंस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तिलक वर्मा का एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में शुरुआत अंधेरे से होती है और फिर धीरे-धीरे रोशनी के बीच तिलक ट्रॉफियों के साथ नजर आते हैं। बैकग्राउंड में फिल्म ऐ दिल है मुश्क़िल के गाने चन्ना मेरेया की लाइन बजती है—

“अंधेरा तेरा मैंने ले लिया, मेरा उजला सितारा तेरे नाम किया…”


सोशल मीडिया पर इस पोस्ट को अर्शदीप के वायरल कमेंट का ‘साइलेंट जवाब’ माना जा रहा है। इसके बाद यह मामला और ज्यादा चर्चा में आ गया।इसी बीच अर्शदीप का एक पुराना वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वह कथित तौर पर साईं सुदर्शन को लेकर टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में वह कैमरे की ओर इशारा करते हुए कहते हैं कि “कैमरा साफ करना होगा।” इस क्लिप को लेकर भी सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post