बरेली के थाना आंवला में निरीक्षण के दौरान एक रिक्रूट सिपाही से जुड़ा मामला सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।जानकारी के अनुसार, निरीक्षण के दौरान जब रिक्रूट सिपाही ने आईपीएस अधिकारी एवं एसपी दक्षिण अंशिका वर्मा को सैल्यूट किया, तो इस दौरान उसने ‘जय हिंद’ नहीं कहा। इसी कारण अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उसे 15 दिनों के लिए रिजर्व पुलिस लाइन भेज दिया गया।
इस घटना के बाद मामला विभागीय स्तर पर चर्चा में आ गया है और सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।अधिकारियों के अनुसार, पुलिस विभाग में अनुशासन और औपचारिकता का पालन बेहद जरूरी होता है, और इसी आधार पर यह कार्रवाई की गई है।
Tags
Trending

