भीषण गर्मी को देखते हुए वाराणसी के मैदागिन चौराहे पर बुधवार को निशुल्क प्याऊ का शुभारंभ किया गया। यह आयोजन त्रिशक्ति सेवा फाउंडेशन एवं हिन्दू युवा वाहिनी महानगर के गुरु गोरक्षनाथ मण्डल के तत्वावधान में किया गया।प्याऊ का उद्घाटन विकास प्राधिकरण के मानद सदस्य अम्बरीश सिंह भोला एवं कोतवाली थाना प्रभारी दया शंकर सिंह द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। आयोजकों ने बताया कि “नर सेवा नारायण सेवा” के भाव से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी राहगीरों को शीतल जल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह पहल की गई है।
कार्यक्रम में मण्डल प्रभारी एवं महानगर उपाध्यक्ष रुद्र प्रताप पाण्डेय, महानगर मंत्री दिनेश अग्रहरि, मण्डल संयोजक गणेश वर्मा, पूर्व पार्षद प्रत्याशी संतोष सैनी, भाजपा नेता आकाश जायसवाल, वरिष्ठ अधिवक्ता हरि मोहन पाठक सहित कई गणमान्य लोग और सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।इस दौरान गोरक्षनाथ, दिग्विजयनाथ, अवैद्यनाथ एवं योगी आदित्यनाथ के जयघोष के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। आयोजकों ने बताया कि गर्मी के दौरान यह प्याऊ आम जनता के लिए निरंतर संचालित रहेगा।

