वाराणसी में बंद घर से लाखों की चोरी, CCTV का DVR भी ले गए चोर

शहर में चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है, जहां बंद पड़े एक घर को निशाना बनाकर चोरों ने लाखों रुपये के जेवर और एक स्कूटी पर हाथ साफ कर दिया। हैरानी की बात यह रही कि चोर घर में लगे सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर (रिकॉर्डिंग सिस्टम) भी अपने साथ ले गए, जिससे उनकी पहचान करना मुश्किल हो सकता है।जानकारी के मुताबिक, घर के मालिक अपने परिवार के साथ हरियाणा गए हुए थे। इसी दौरान सूने घर का फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। जब परिवार वापस लौटा तो घर का ताला टूटा हुआ मिला और अंदर का सामान बिखरा पड़ा था।

पीड़ित परिवार ने बताया कि चोर अलमारी में रखे कीमती जेवरात और बाहर खड़ी स्कूटी लेकर फरार हो गए। साथ ही, घर में लगे सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी निकाल ले गए, जिससे घटना की रिकॉर्डिंग भी गायब हो गई।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संदिग्धों की तलाश की जा रही है।पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम गठित की गई है और मामले का खुलासा किया जाएगा।


Post a Comment

Previous Post Next Post