दिल्ली केशवपुरम में घर-घर घंटी बजाकर लोगों को निशाना बनाने वाला एक संदिग्ध “मिस्ट्री मैन” आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आरोपी पर आरोप है कि उसने एक घर का दरवाजा खुलते ही महिला पर दरांती से जानलेवा हमला कर दिया था, जिससे इलाके में दहशत फैल गई थी।घटना के बाद पुलिस ने आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और संदिग्ध की पहचान कर उसकी तलाश शुरू की। लगातार दबिश और जांच के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने वारदात से जुड़े कई अहम खुलासे किए हैं।
बताया जा रहा है कि आरोपी पहले घरों की घंटी बजाकर लोगों की गतिविधियों पर नजर रखता था और मौका मिलते ही वारदात को अंजाम देता था। घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास और उसके अन्य मामलों में शामिल होने की भी जांच कर रही है। घटना के खुलासे के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है।

