हिंदू लड़कियों के साथ घूम रहे युवक की घाट पर पिटाई, भीड़ के सामने मंगवाई गई माफी

भेलूपुर थाना क्षेत्र स्थित अस्सी घाट पर एक मुस्लिम युवक के साथ कथित तौर पर हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

जानकारी के अनुसार युवक बरेली का निवासी बताया जा रहा है। वह कुछ हिंदू लड़कियों के साथ अस्सी घाट पर घूम रहा था। इसी दौरान हिंदूवादी संगठन से जुड़े कुछ लोगों ने उसे पकड़ लिया। आरोप है कि युवक के साथ जमकर मारपीट की गई और बाद में सार्वजनिक रूप से उससे हाथ जोड़कर माफी भी मंगवाई गई। वायरल वीडियो में युवक भीड़ के बीच माफी मांगता दिखाई दे रहा है।

घटना के दौरान घाट पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी जुटाई। फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच कर रही है। हालांकि अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से आधिकारिक तहरीर दिए जाने की जानकारी सामने नहीं आई है।
अब इस घटना को लेकर बड़ा सवाल उठ रहा है कि क्या किसी संगठन को इस तरह कानून अपने हाथ में लेने का अधिकार है, या फिर ऐसे मामलों में कार्रवाई का अधिकार केवल पुलिस और प्रशासन के पास होना चाहिए। स्थानीय लोगों के बीच भी इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।


Post a Comment

Previous Post Next Post