दीनदयाल अस्पताल में शोपीस बने AC, प्राइवेट वार्ड के मरीज परेशान

वाराणसी पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय में प्राइवेट वार्ड की सुविधाओं को लेकर तीमारदारों ने नाराजगी जताई है। आरोप है कि वार्ड में लगे एयर कंडीशनर (AC) केवल शोपीस बनकर रह गए हैं और गर्मी के बावजूद काम नहीं कर रहे।तीमारदारों का कहना है कि प्राइवेट वार्ड बुक कराने के लिए अस्पताल प्रशासन द्वारा निर्धारित शुल्क जमा कराया गया, लेकिन इसके बावजूद मरीजों को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पा रहीं। भीषण गर्मी में AC बंद रहने से मरीजों और उनके परिजनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


परिजनों के मुताबिक कई बार अस्पताल कर्मचारियों और अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। उनका आरोप है कि प्राइवेट वार्ड के नाम पर अतिरिक्त शुल्क तो लिया जा रहा है, लेकिन सुविधा के नाम पर केवल खानापूर्ति की जा रही है।मरीजों के तीमारदारों ने अस्पताल प्रशासन से जल्द AC ठीक कराने और प्राइवेट वार्ड की व्यवस्थाओं में सुधार की मांग की है। वहीं, अस्पताल प्रशासन की ओर से मामले की जांच और तकनीकी खराबी दूर कराने की बात कही जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post