शिवपुर। ट्यूशन से घर लौट रही अधिवक्ता की पत्नी के साथ शिवपुर क्षेत्र में लूट की वारदात सामने आई है। आरोप है कि रास्ते में बदमाशों ने महिला का गला दबाकर उसका मोबाइल फोन छीन लिया और मौके से फरार हो गए।
पीड़िता के अनुसार, वह ट्यूशन से वापस घर लौट रही थीं। इसी दौरान रास्ते में अज्ञात बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने उनका गला दबाया और मोबाइल फोन छीनकर भाग निकले। घटना के बाद महिला ने परिजनों और पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है।


