मौनी रॉय और सूरज नांबियार इन दिनों अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं। दोनों के अलग होने की खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इसी बीच सूरज नांबियार का एक पुराना इंटरव्यू फिर से सुर्खियों में आ गया है, जिसमें उन्होंने शादी को लेकर अपनी शुरुआती सोच साझा की थी।वायरल इंटरव्यू में सूरज ने कहा था कि वह पहले शादी के लिए पूरी तरह तैयार नहीं थे। उनका मानना था कि शादी एक बड़ी जिम्मेदारी है और इसके लिए मानसिक रूप से तैयार होना बेहद जरूरी होता है। हालांकि बाद में उन्होंने अपने रिश्ते को समय दिया और फिर मौनी रॉय के साथ शादी का फैसला लिया।
अब जब दोनों के अलग होने की खबरें सामने आ रही हैं, तो फैंस इस पुराने बयान को जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि अभी तक मौनी रॉय सूरज नांबियार ने अपने तरफ से इन खबरों पर अपना स्टेटमेंट दिया कि अब हम साथ नहीं है। सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्ते को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं जारी हैं।

