राजधानी लखनऊ में बिजली चोरी की जांच करने पहुंची बिजली विभाग की टीम पर हमला किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। जांच के दौरान स्थानीय लोगों ने टीम का विरोध करते हुए कर्मचारियों के साथ मारपीट की और उन पर कुत्ता छोड़ दिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार, बिजली विभाग की टीम इलाके में बिजली चोरी की शिकायतों की जांच के लिए पहुंची थी। इसी दौरान कुछ लोगों ने टीम को घेर लिया और कार्रवाई का विरोध करने लगे। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने कर्मचारियों पर हमला कर दिया। हमलावरों ने कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा और उन्हें डराने के लिए कुत्ता भी छोड़ दिया।
इस हमले में पांच कर्मचारी घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद विभाग के अधिकारियों में नाराजगी है और उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
.jpeg)

.jpeg)