पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत पर शहर में जश्न का माहौल देखने को मिला। इसी क्रम में लोहटिया चौराहे पर व्यापारियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की धुन पर खुशी का इज़हार किया और एक-दूसरे को बधाई दी।इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने राहगीरों और स्थानीय लोगों के बीच झालमुड़ी वितरित कर जीत की खुशी साझा की। पूरे क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्री बड़ा गणेश लोहटिया लोहा व्यापार समिति के युवा अध्यक्ष नितेश अग्रहरि के साथ भाजपा नेता तिलक राज मिश्रा, ओम तिवारी, सारिका गुप्ता, रोहित सिंह, आकाश अग्रहरि, अजय गुप्ता, हेमंत विश्वकर्मा, राहुल मिश्र, राहुल यादव, सतीश कुमार, शिवशंकर विश्वकर्मा सहित मैदागिन व्यापार मंडल से अजय शर्मा, नीरज जायसवाल, आशीष कृष्ण, रोहित जायसवाल और अंकित चौरसिया आदि लोग मौजूद रहे।इस दौरान सभी ने पार्टी की जीत को ऐतिहासिक बताते हुए भविष्य में भी जनसेवा के प्रति समर्पित रहने का संकल्प लिया।

