तीस्ता प्रोजेक्ट पर बांग्लादेश का बड़ा फैसला, भारत का इंतजार खत्म; चीन से फंडिंग की तैयारी

तीस्ता नदी परियोजना को लेकर बांग्लादेश ने अब भारत का इंतजार खत्म करने का संकेत दे दिया है और इसके लिए चीन से आर्थिक मदद लेने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रहा है। इस कड़ी में देश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान जल्द ही अपने पहले विदेश दौरे पर चीन जाने की तैयारी में हैं।बताया जा रहा है कि इस दौरे का मुख्य उद्देश्य तीस्ता नदी प्रबंधन और पुनरुद्धार परियोजना के लिए चीन से बड़े पैमाने पर फंडिंग हासिल करना है। बांग्लादेश पहले ही इस परियोजना के लिए चीन से आधिकारिक मदद मांग चुका है और अब इसे अंतिम रूप देने की कोशिश हो रही है।

इससे पहले बांग्लादेश के विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने साफ कहा था कि वर्षों से लंबित तीस्ता समझौते पर अब देश भारत का इंतजार नहीं करेगा। उन्होंने संकेत दिया था कि बांग्लादेश इस मुद्दे पर चीन का रुख कर सकता है।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बांग्लादेश सरकार के वरिष्ठ सलाहकार हुमायूं कबीर ने भी पुष्टि की है कि प्रधानमंत्री का चीन दौरा जल्द होगा। इस दौरान चीन का एक्सिम बैंक तीस्ता परियोजना के लिए वित्तीय सहायता देने को तैयार है।

ढाका में तैनात चीनी राजदूत याओ वेन ने भी इस संभावित यात्रा को “ऐतिहासिक” बताते हुए कहा कि इससे दोनों देशों के संबंध और मजबूत होंगे।गौरतलब है कि तीस्ता नदी के जल बंटवारे को लेकर भारत और बांग्लादेश के बीच समझौता लंबे समय से अटका हुआ है, जिससे बांग्लादेश अपनी जल जरूरतों को पूरा करने के लिए वैकल्पिक रास्ते तलाश रहा है।


K

Post a Comment

Previous Post Next Post