बसंत पब्लिक स्कूल में रंगारंग समर सेलिब्रेशन का आयोजन

बसंत पब्लिक स्कूल में समर सेलिब्रेशन बड़े ही उत्साह,उमंग और जोश के साथ मनाया गया। पूरे विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जिससे वातावरण उत्सवमय और आनंदमय नजर आ रहा था।इस खास अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक  लाल जी यादव का जन्मदिन भी धूमधाम से केक काटकर मनाया गया, जिसने कार्यक्रम में और भी खुशी घोल दी।



नर्सरी से लेकर यूकेजी तक के नन्हे-मुन्ने बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने पूरे माहौल को जीवंत बना दिया। उनकी मासूम अदाओं और उत्साह ने सभी का दिल जीत लिया।छात्र-छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियां दीं। वहीं कक्षा 8 के विद्यार्थियों ने "फैमिली बिजनेस" नामक नाटक का प्रभावशाली मंचन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।


विद्यालय की डायरेक्टर करुणा यादव ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें नई-नई कलाएं सीखने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की कोऑर्डिनेटर अर्चिता शुक्ला ने बेहद कुशलता से किया। इस दौरान सभी शिक्षकगण-अर्चिता शुक्ला, शिवानी यादव, सीमा पाण्डेय, कौशिक चतुर्वेदी, हिमांशु गुप्ता, भावना शाही एवं अन्य-ने पूरे उत्साह और समर्पण के साथ कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।कुल मिलाकर यह आयोजन छात्रों की प्रतिभा, रचनात्मकता और उत्साह का एक सुंदर संगम बनकर सामने आया, जिसने सभी के मन में खुशी और उत्साह भर दिया।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post