काशी में शंकराचार्य की सभा में मधुमक्खियों का हमला, तय समय से पहले समाप्त हुआ कार्यक्रम

वाराणसी में आयोजित एक धार्मिक सभा के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई और सुरक्षा के मद्देनज़र सभा को तय समय से पहले समाप्त करना पड़ा।सभा को संबोधित करते हुए शंकराचार्य ने घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “किसी को शायद अच्छी चीज खराब लगी होगी।” उनके इस बयान की चर्चा सभा स्थल पर मौजूद श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के बीच होती रही।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मधुमक्खियों के अचानक मंडराने से लोग इधर-उधर भागने लगे। आयोजकों और स्वयंसेवकों ने स्थिति को संभालने की कोशिश की, जिसके बाद कार्यक्रम को समय से पहले समाप्त करने का निर्णय लिया गया।हालांकि, इस घटना में किसी गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। मौके पर मौजूद लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और स्थिति सामान्य होने के बाद कार्यक्रम स्थल खाली कराया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post