योगी आदित्यनाथ की सरकार ने प्रदूषण और ट्रैफिक दबाव कम करने को लेकर बड़ा कदम उठाया है। राज्य में मंत्रियों के काफिलों को छोटा करने का फैसला लिया गया है, वहीं बड़ी कंपनियों को सप्ताह में दो दिन वर्क फ्रॉम होम लागू करने की सलाह दी गई है।सरकार की ओर से यह भी निर्देश दिए गए हैं कि विभागीय और प्रशासनिक बैठकों को अधिक से अधिक ऑनलाइन माध्यम से आयोजित किया जाए, ताकि अनावश्यक आवाजाही कम हो सके।
सूत्रों के मुताबिक, सरकार का मानना है कि इन कदमों से ईंधन की बचत होगी, ट्रैफिक जाम में कमी आएगी और प्रदूषण नियंत्रण में मदद मिलेगी। खासतौर पर बड़े शहरों में बढ़ते वाहन दबाव को देखते हुए यह निर्णय अहम माना जा रहा है।सरकारी अधिकारियों को भी जरूरत पड़ने पर वर्चुअल मीटिंग को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए हैं। आने वाले दिनों में इस संबंध में विस्तृत गाइडलाइन जारी की जा सकती है।

